वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में 22 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित अखिल रेल हिंदी नाट्योत्सव-2025 के अवसर पर 25 मार्च को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस नाट्योत्सव में भारतीय रेल के कुल 20 नाटक दलों ने भाग लिया।
पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर की नाटक टीम ने ‘प्रेशर’ नाटक का मंचन कर प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं ‘प्रेशर’ नाटक में अभिनय के लिए सुश्री मानसी यादव को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में रेलवे बोर्ड की निदेशक (राजभाषा) डॉ. वी. सुगुणा तथा आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के महाप्रबंधक विवेक खरे ने विजेताओं को सम्मानित किया।
पूर्वोत्तर रेलवे की नाटक टीम के दल प्रबंधक वरिष्ठ अनुवादक नागेश्वर नाथ श्रीवास्तव तथा नाट्य निर्देशक आसिफ जाहिर रहे, जिनके निर्देशन में टीम ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
https://www.facebook.com/share/v/1Gwq2vWvf2/

No comments:
Post a Comment