<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 25, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने 25 मार्च 2026 को प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य इंजीनियर/पी एंड डी आर.सी. श्रीवास्तव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह, सचिव/महाप्रबंधक आनन्द ऋषि श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय स्थित विभिन्न स्थलों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने राजभाषा विभाग में स्थापित श्री लाल शुक्ला हिंदी पुस्तकालय एवं वाचनालय, महिला कॉमन रूम तथा प्रसाधन कक्ष का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने कार्मिक विभाग के केंद्रीय ग्रंथालय का निरीक्षण करते हुए शीर्षक सूची, लेखक सूची, अध्ययन कक्ष, पत्रिका एवं समाचार कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तकों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और अधिक जनोपयोगी बनाने के सुझाव दिए।

इसके बाद महाप्रबंधक ने कौवा बाग रेलवे कॉलोनी में बन रहे रेलवे पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने, रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था तथा लैंडस्केपिंग कराने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में ड्रेनेज हेतु बन रहे कवर नाले का भी निरीक्षण किया और कार्य को मानकों के अनुरूप तथा समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, खानपान स्टॉल में सुधार तथा नए कैंटीन के निर्माण के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

अंत में उन्होंने मेडिकल कॉलोनी का निरीक्षण करते हुए मानसून से पूर्व ड्रेनेज व्यवस्था की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या से बचा जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages