वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रीराम नवमी के अवसर पर 26 एवं 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में सुविधा मिलेगी और व्यवस्थाएं भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।
सरकार के इस फैसले से खासकर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

No comments:
Post a Comment