<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 6, 2026

चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली-बनकटी में राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई एवं इन्दिरा गांधी इकाई के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपायों तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार यादव ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बन गया है। तकनीक के तेजी से विकास के साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों को जागरूक रहना आवश्यक है।

मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक शिव शरण यादव ने कहा कि साइबर अपराध नए जमाने का गंभीर अपराध है। थोड़ी सी लापरवाही या जानकारी के अभाव में लोगों के बैंक खातों से धनराशि की ठगी हो जाती है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो उसे तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि आज हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल है और इंटरनेट के माध्यम से हम कई जानकारियों से जुड़े रहते हैं, लेकिन किसी अंजान लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इंटरनेट का उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए।

महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. नीलम मौर्य ने छात्राओं से सतर्क रहने की अपील की। अंत में प्राचार्य डॉ. अनीता मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति पाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages