<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 6, 2026

राम ने अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर दिए विविध संदेश: कौशल शास्त्री

- नगर क्षेत्र के चंदो स्थित व्यास आश्रम में मानस वेदांत व विराट संत सम्मेलन के दूसरे दिन कथा व्यास ने सुनाई संगीतमयी राम कथा

व्यास आश्रम में संगीतमयी राम कथा का श्रवण कराते कथा व्यास

बस्ती। भगवान राम का पूरा जीवन चरित्र समाज के लिए प्रेरणा दायक रहा है। उन्होंने जन्म से लेकर महाप्रयाण तक कई आदर्श स्थापित किए। उन्होंने अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं के माध्यम से समाज को विविध संदेश दिए।


यह बातें वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास कौशल किशोर शास्त्री ने संगीतमयी राम कथा के दौरान कही। वह बाबा भदेश्वर नाथ धाम से सटे नगर थाना क्षेत्र के चंदो स्थित व्यास आश्रम में आयोजित त्रिदिवसीय मानस वेदांत व विराट संत सम्मेलन के दूसरे दिन कथा का रसपान करवा रहे थे। उन्होंने राम के वन गमन का मार्मिक वर्णन कर सबको भाव विभोर कर दिया। अयोध्या नित्य राघव कुंज से पधारे कथा वाचक पथिक महाराज ने रामायण के गूढ़ अर्थों को समझाया और 108 विश्वामित्र महाराज ने भगवान राम की भक्ति और प्रेम की महिमा का मनोरम वर्णन किया। लगातार 27वें वर्ष में हो रहे इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत रामकथा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजक राजेश्वर सिंह व्यास ने आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुए बताया कि शनिवार को शाम सात से रात दस बजे तक सुंदर कांड और रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व दिन में बालाजी कीर्तन और बालाजी के महाप्रसाद की भी व्यवस्था बनाई गई है। इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, अनुसुइया सिंह, महिमा सिंह, आकाश सिंह, प्रतिमा सिंह, सदर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आलोक पांडेय, दीनानाथ मिश्र, रमेश, प्रदीप, वैभव सिंह, राजू सिंह, विदुषी ओझा, सुनील श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, रणजीत सिंह, संतराम निषाद, खजांची लाल, नन्दा, लवकुश सिंह, अनामिका, श्रेया व पवन सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages