वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 07 मार्च 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से तहसील हर्रैया में किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि समाधान दिवस के दौरान आमजन अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए गए।

No comments:
Post a Comment