वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। बिहार प्रदेश के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना अब्दुल सलीम का पुतला दहन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के करोड़ों सनातनी जनमानस की आस्था के केंद्र हैं और उनकी माता के विरुद्ध की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है। इसको लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए प्रशासन से कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को संबोधित एक प्रार्थना पत्र सौंपकर मौलाना अब्दुल सलीम के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान प्रमुख रूप से वर्तमान जिला संयोजक बबलू निषाद, निवर्तमान जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह, कन्हैया लाल, निवर्तमान उपाध्यक्ष सूरत दुबे, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, अमृतलाल कनौजिया, विजय द्विवेदी, बृजेंद्र कुमार, पंकज विश्वकर्मा, अरुण कुमार सोनकर, गंगा प्रसाद, प्रमोद सिंह, राहुल पाल, करणी सेना जिला प्रभारी रवि सिंह, करणी सेना जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, पूर्व जिला मंत्री मोहन सिंह, मनमोहन त्रिपाठी, दिवाकर भट्ट, सत्यम, राहुल राजभर, प्रशांत कुमार सोनकर, आलोक पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से निवर्तमान जिला महामंत्री कन्हैयालाल ने दी।

No comments:
Post a Comment