वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विकास भवन परिसर में निःशुल्क टूल किट्स वितरण एवं माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारीगरों एवं लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक, पगमिल, दोना-पत्तल मेकिंग मशीन तथा पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान सम्मान समारोह भी भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्यगण एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।
जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी एल.बी. सिंह ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जे.बी. सिंह (प्रधान सहायक), अर्जुनराम (प्रधान सहायक), राकेश कुमार (कनिष्ठ सहायक), श्रीमती रीता एवं सतीश सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment