वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण) के तहत 25 मार्च को अटल बिहारी प्रेक्षागृह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के नेतृत्व में म0हे0का0 शांति यादव, प्रियंका वर्मा एवं म0का0 श्यामा पाठक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 700 की संख्या में समूह सखियों एवं अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया। उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त देश के तीन नए आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में भी जानकारी दी गई। साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया ठगी, ओटीपी चोरी, यूपीआई फ्रॉड एवं साइबर बुलिंग जैसे अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने तथा किसी भी प्रकार के महिला अपराध के खिलाफ बिना डरे आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन में शामिल महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

No comments:
Post a Comment