वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि के उद्देश्य को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले/जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल ने की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म दिखायी गई। इस अवसर पर मंत्री आशीष कुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अपना दल जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया।
विश्व श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रेशम योजना तथा आरसेटी योजना के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर से जुड़े लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुस्तकें भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीएफओ डॉ. शिरीन, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने किया।
तदोपरांत मंत्री आशीष कुमार पटेल ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, कीर्तिमानों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर कर रही है।


No comments:
Post a Comment