<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 25, 2026

जिले में लंबित विकास कार्यों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को सौंपा पत्र


बस्ती। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बुधवार को प्रभारी मंत्री आशीष पटेल को पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए पत्र में उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था, जल निकासी, सड़क चौड़ीकरण और बिजली व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में कई जनहित से जुड़े कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
दिलीप पाण्डेय ने अपने पत्र में विशेष रूप से शहर में अंडरग्राउंड पार्किंग व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बढ़ते वाहनों के कारण मुख्य बाजारों और सड़कों पर जाम की समस्या आम हो गई है, जिससे नागरिकों और व्यापारियों को परेशानी होती है। अंडरग्राउंड पार्किंग बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
इसके अलावा उन्होंने प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण, इंटरलॉकिंग और सीवर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। उनका कहना है कि संकरी सड़कों के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिसे चौड़ीकरण से दूर किया जा सकता है।
पत्र में शहर के ऊपर लटक रहे बिजली के तारों को हटाकर अंडरग्राउंड केबलिंग कराने की भी मांग की गई है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होने के साथ ही शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
साथ ही उन्होंने महुली मार्ग (हड़िया चौराहा से गौरिया तक) के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। उनका कहना है कि यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है और इसकी वर्तमान स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Pages