<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 15, 2026

जिले में वैश्व बन्धु हलवाई (मोदनवाल) समाज का वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न


बस्ती। वैश्व बन्धु हलवाई (मोदनवाल) समाज का मण्डलीय वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मोदनसेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने कहा कि होली मिलन एवं परिचय समारोह वैश्व बन्धुओं को एकजुट होने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में परी, आकांक्षिता और शिविका विजेता रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में रीतिका, स्नेहा और प्रीती ने बाजी मारी। बालिका जूनियर वर्ग की दौड़ में कोमल, शिमल और मानवी तथा सीनियर वर्ग में परी, अंशिका और काजल ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि द्वारा खेलकूद, मेहंदी, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान, नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी विनीत मोदनवाल द्वारा प्रशिक्षित बच्चों अनुष्का, कार्तिक और वंश मोदनवाल ने स्टेज शो के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया। वहीं अनिल अकेला ने भगवान श्री राम की अद्भुत झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम में मनीष गुप्ता (पूर्व वैज्ञानिक, अमेरिका), बढ़नी चाफा डुमरियागंज के अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता तथा मंजीत गुप्ता ने समाज के लोगों को शिक्षा और संगठन के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। होली गीतों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में गनेशपुर, बेलघाट, डुमरियागंज, फैजाबाद और गोरखपुर सहित विभिन्न स्थानों से मोदनवाल समाज के लोगों ने भाग लिया।
अंत में जिलाध्यक्ष शिवाजी मोदनवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महामंत्री राजेन्द्र मोदनवाल, उपाध्यक्ष सुशील मोदनवाल, मीडिया प्रभारी आनन्द गुप्ता, मनोज कुमार सर्राफ, गौरव भारत सर्राफ, बालकराम, रमेश कुमार सर्राफ, धर्मेन्द्र मोदनवाल, आनन्द मोदनवाल, संदीप मोदनवाल, अरुण मोदनवाल, चन्द्रकेत मोदनवाल, अमन मोदनवाल, जितेन्द्र मोदनवाल (रवि), विवेकानन्द मोदनवाल, चन्दन, रजनीश सर्राफ, अशोक मोदनवाल, ध्रुवचन्द, परमात्मा विश्वास, लक्ष्मी प्रसाद रवि, राजन, दुर्गा प्रसाद, विजय वल्ला, सुजीत कुमार सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगंतुकों के लिए भोजन एवं जलपान की भी व्यवस्था की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages