<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 15, 2026

श्री राम जानकी कन्या इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, डीआईजी संजीव त्यागी रहे मुख्य अतिथि


महादेवा (बस्ती)। श्री राम जानकी कन्या इंटर कॉलेज एवं एफएसजीडी कॉन्वेंट स्कूल, महादेवा में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं और उनका उत्साहवर्धन करते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। अभिभावकों और अतिथियों ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
इस अवसर पर आयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, प्रधानाचार्य प्रीति सिंह राठौर, प्रबंधक इंजीनियर विशाल सिंह एवं संयोजक रामायण सिंह, महेश शुक्ला, सुरेन्द्र तिवारी, डॉ आशीष नारायण, कृष्ण चन्द्र सिंह, डॉ आर.पी. शुक्ल सहित विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages