<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा वार्षिकोत्सव, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग


बस्ती। जनपद के रुधौली क्षेत्र के करमहिया स्थित जय माता रानी श्रीमती इन्द्रावती इंटर कॉलेज एवं जे.एम.आर. एकेडमी का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पत्रकार संतोष सिंह सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसमें दिलबहर, सौरभ, प्रियांश, अनुज, ऋषभ, ऋतिक और शिवम ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद नशा मुक्ति पर आधारित नाटक में अस्तित्व, अरविंद, अरुण, प्रिंस, राजकुमार, कृष्ण कन्हैया एवं ज्योति ने प्रभावशाली अभिनय कर सामाजिक संदेश दिया।
हरियाणवी लोक नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसे कल्याणी, गौरी, अर्चना, रंजना, जानवी, अमृता, सौम्या, प्रियांशी, प्रज्ञा, आंचल, अंशिका और रागिनी ने प्रस्तुत किया। वहीं देशभक्ति नृत्य में मुबश्शरीन, मुस्लिमा, राशिदा, उजमा, सादिया, साजिदा, सकीरा और काजल शुक्ला ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। “बृद्धा आश्रम” विषय पर शिवानी पांडेय और अस्तित्व की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
इस दौरान पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंधक प्रियंका आर्या एवं प्रधानाचार्य राज आर्या ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि द्विवेदी, रीना शुक्ला, सरिता भारती, धनोत्री श्रीवास्तव, दीप्ति तिवारी, शशि गौतम, डब्लू आर्या, हरिश्चंद्र उपाध्याय, सिनोद शर्मा, अनिल, जावेद एवं अवधेश सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के ट्रेनर अश्वनी राज के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages