<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

दबंगों की पिटाई से महिला समेत तीन घायल, जान से मारने की धमकी का आरोप


बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के मल्हवार गांव की रहने वाली मरियम पत्नी सलमान अहमद ने दबंगों पर मारपीट करने और मुकदमा दर्ज होने के बाद लगातार धमकियां देने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मरियम ने रूधौली थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 28 मार्च को उसके घर स्थित किराना दुकान पर उसकी मां मजीबुन्निशा पत्नी अजीर्जुरहमान बैठी थीं। इसी दौरान गांव के इस्लाम वहां पहुंचे और खेत में हुई सरसों की पैदावार को लेकर बातचीत होने लगी। तभी हमीदुल्लाह, वसीउल्लाह, तसरिफून और सबाना समेत अन्य लोग अचानक वहां आ पहुंचे और ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
शोर सुनकर मरियम की बहन जबेरिया मौके पर पहुंची और बचाव करने लगी, लेकिन हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। मारपीट में मरियम, उसकी मां और बहन को गंभीर चोटें आईं। मरियम के अनुसार, उसकी मां का सिर फट गया और काफी खून बहा।
पीड़िता का आरोप है कि हमलावर घटना के बाद भी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages