<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 12, 2026

एपीके फाइल के माध्यम से साइबर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। साइबर थाना पुलिस ने एपीके फाइल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी साइबर थाना मय टीम द्वारा थाना साइबर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 04/2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त देवव्रत सिंह पुत्र स्व. यशपाल सिंह निवासी घोरांग थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को अमहट पुल के आगे फोरलेन जाने वाली सड़क से गुरुवार को करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से 02 मोबाइल फोन (एक एंड्रॉयड फोन व एक कीपैड फोन), मुथूट माइक्रो फाइनेंस का एक आईडी कार्ड, 06 सिम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड तथा एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने चाचा के मोबाइल नंबर का प्रयोग करता था। उसने फर्जी आईडी बनाकर वायामटेक ऐप के माध्यम से वादी के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 29 दिसंबर 2025 को 8079 रुपये व 8584 रुपये ट्रांसफर कर लिए। यह धनराशि उसने वायामटेक ऐप के माध्यम से दूसरे व्यक्ति का यूपीपीसीएल का बिजली बिल जमा करने में इस्तेमाल की।

अभियुक्त ने पुलिस को यह भी बताया कि वह अपने मोबाइल फोन के माध्यम से इस प्रकार की साइबर ठगी लगातार करता रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages