<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 10, 2026

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने भेजा पाती


बस्ती। टेट की अनिवार्यता समाप्त किये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आवाहन पर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री (उ.प्र.), नेता प्रतिपक्ष भारत और यूपी को शिक्षकों की पाती भेजा। मांग किया कि टेट की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराया जाय।

यह जानकारी देेते हुये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को परसुरामपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार दूबे, मंत्री राजीव पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिनेश वर्मा, संरक्षक सतीश शंकर शुक्ल, सुखराज गुप्ता, अरविन्द पाण्डेय, हरिश्चन्द्र यादव, सन्तोषमणि तिवारी, अभिराम वर्मा, रविन्द्रनाथ, अभय वर्मा , सुभाष चन्द्र, सुनील श्रीवास्तव, रामजीत वर्मा, वैभव कन्नौजिया, लालेन्द्र कन्नौजिया, रामललित और कुदरहा विकास खण्ड के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रभान चौरसिया, बुधिराम यादव, कृष्ण कुमार चौधरी, रविन्द्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में विद्यालयवार भ्रमण कर शिक्षकों को टेट समस्या से उत्पन्न स्थितियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही शिक्षकों की पाती पर हस्ताक्षर कराकर सम्बंधित को डाक और ई मेल से भेजा गया। इसके साथ ही अनेक हिस्सों में शिक्षकांे द्वारा पाती भेजी जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages