गोरखपुर। महानगर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और फैली गंदगी के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के पार्षदगण एवं पूर्व पार्षदगण के नेतृत्व में नगर निगम गोरखपुर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान सपा पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने कहा कि महानगर के भीतर बड़े नाले और नालियों की समुचित सफाई नहीं हो पा रही है। नालों में जमी गंदगी और ठहरे हुए पानी के कारण मच्छरों की पैदावार तेजी से बढ़ रही है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि महानगर के सभी बड़े नालों और नालियों की नियमित एवं प्रभावी सफाई कराई जाए। साथ ही मच्छरों की बढ़ती समस्या को देखते हुए नालियों में दवा का छिड़काव तथा पूरे महानगर में नियमित फॉगिंग की व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के माननीय पार्षदगण एवं पूर्व पार्षदगण की गरिमामय उपस्थिति रही।

No comments:
Post a Comment