बस्ती। शहर स्थित शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। महाविद्यालय की दोनों इकाइयों रानी लक्ष्मीबाई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिलोकी नाथ और दिनेश कुमार ने स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्यों, महत्व और समाज सेवा में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भाव की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक प्रणव सिंह ने किया। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों ने किसान प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सफाई अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने मिलकर कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्य और जनहित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्र-छात्राओं में समाज सेवा की भावना को और मजबूत किया जा सके। इस मौके पर प्रो. बलराम गुप्ता, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. संजय गौतम, डॉ. सिद्धार्थ सागर, डॉ. विजय शुक्ला, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सूर्यप्रताप वर्मा, डॉ. अश्वनी श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, डॉ. प्रियंका राजपूत और करुणा शंकर पांडेय मौजूद आदि मौजूद रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment