उन्नाव। अपर्णा यादव उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सभागार, उन्नाव में जनसुनवाई कर महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद की 11 पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों व कार्यालयों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के बाद उपाध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया, जहां सात बच्चों को बेबी केयर किट वितरित की गई।
निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में उन्होंने थाना गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया तथा जिला कारागार के महिला बंदी गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
जनसुनवाई बैठक में क्षेत्राधिकारी सफीपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, नायब तहसीलदार सदर, सहायक श्रमायुक्त, जिला सूचना अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, प्रभारी एएचटीयू, वन स्टॉप सेंटर के सेंटर मैनेजर और चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment