गोरखपुर। शहर में शुक्रवार को क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर नजर आया, जब श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास व क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह मुंबई गोरखपुर पहुंचे। खेल प्रेमियों ने एयरपोर्ट पर दोनों का ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं व नारों के बीच जोरदार स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट परिसर में सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवा खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों में स्वागत के दौरान अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारों को करीब से देखने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
कोच ज्वाला सिंह अपनी पत्नी वंदना सिंह व पुत्री कायरा सिंह के साथ आए हैं। जबकि चमिंडा वास अपनी पत्नी बैडलीन डियालविस के साथ गोरखपुर पहुंचे हैं। होटल पहुंचने पर भी दोनों का फूल-मालाओं और शाल के साथ अभिनंदन किया गया।
शहर में हुए जोरदार स्वागत से चमिंडा वास अभिभूत नजर आए। कैंप हेड डा.विनय सक्सेना ने बताया कि चमिंडा वास 24 मार्च तक गोरखपुर में रहेंगे और प्रकाश स्टेडियम में चल रहे एमसीसी हाई परफार्मेंस कैंप में युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
शनिवार सुबह 10 बजे से वह खिलाड़ियों को गेंदबाजी की बारीकियां सिखाएंगे। इस कैंप के जरिये गोरखपुर के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और अनुभव सीखने का सुनहरा अवसर मिलेगा, जो क्षेत्रीय क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाएगा
एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में आनंद पाल सिंह, सुजीत सिंह, विक्रवादित्य गौर, अनूप जायसवाल, आइपीएल खिलाड़ी अनुनय सिंह, आशीष सिंह, सौरभ केसरवानी, कृष्णपाल सिंह तथा प्रकाश क्रिकेट स्टेडियम के कोच राकेश खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment