<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 29, 2026

साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान, छात्रों व ग्रामीणों को दी गई जानकारी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम करमहिया (धनघटा) स्थित जय माता रानी श्रीमती इंद्रावती इंटरमीडिएट कॉलेज में लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

यह अभियान प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में थाना रुधौली पुलिस व जनपदीय साइबर टीम द्वारा चलाया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक एजाज अहमद, उपनिरीक्षक शेषनाथ गौड़, आरक्षी आलोक सिंह, आरक्षी रुपेश यादव, आरक्षी घनश्याम यादव, आरक्षी सर्वदानंद यादव, आरक्षी सतीश चंद्र तथा महिला आरक्षी पूनम यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं, महिलाओं व पुरुषों को एकत्रित कर साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और ऑनलाइन लॉटरी स्कैम जैसे मामलों से बचने के उपाय बताए गए।

इसके साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट www.cybercrime.gov.in⁠� के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना रुधौली का सीयूजी नंबर 9454403122 भी साझा करते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल इन माध्यमों से सहायता प्राप्त की जा सकती है।

पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें, ताकि साइबर अपराधों से बचा जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages