<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 29, 2026

1030 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1030 ग्राम नाजायज गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, समय करीब 23:55 बजे अमहट पुल के पास से अभियुक्त विशाल उर्फ शिवम (22 वर्ष) पुत्र रामसुधि निवासी महारानी होटल के सामने रौतापार थाना कोतवाली जनपद बस्ती तथा विनायक उर्फ प्रिंस (19 वर्ष) पुत्र रामसुधि निवासी उपरोक्त, स्थाई पता ग्राम चिताही थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से 1030 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 139/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages