<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 29, 2026

अफवाहों से बचें, पेट्रोल-डीजल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता - डीएम आलोक कुमार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में इंडियन ऑयल/बीपीसीएल/एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस आपूर्ति के सुचारू संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेल्स ऑफिसरों को पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने जानकारी दी कि जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है तथा पर्याप्त मात्रा में सभी ईंधन उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर की खरीद करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक भंडारण से बचें, ताकि सभी को सुचारू रूप से आपूर्ति मिलती रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages