वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा स्थापित गोरखपुर स्थित रेल म्यूजियम सह हेरिटेज प्लाजा, जो आम जनता के मनोरंजन के साथ-साथ रेल के इतिहास की जानकारी भी प्रदान करता है, उसके खुलने और बंद होने के समय में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए बदलाव किया गया है।
नए निर्धारित समय के अनुसार, 01 अप्रैल 2026 से रेल म्यूजियम सह हेरिटेज प्लाजा अपराह्न 02:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
प्रवेश के लिए टिकट बुकिंग का समय रात्रि 08:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि गेट बंद होने का समय रात्रि 09:00 बजे रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि म्यूजियम पूर्व की भांति प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा।
No comments:
Post a Comment