<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 22, 2026

देशभर में सशक्त हो रहा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन - डॉ. संजय द्विवेदी

- पत्रकारों को मिले परिचय पत्र, आईएएस प्रखर शुक्ला का हुआ सम्मान


महादेवा (बस्ती)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (जीपीए) द्वारा गोटवा स्थित एसपी ऑटोव्हील्स (टाटा मोटर्स शोरूम) में पत्रकारों के परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 1986 में संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल द्वारा स्थापित संगठन आज देश का एक मजबूत और प्रभावशाली पत्रकार मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष बलराम त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारों को सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना ही सच्ची पत्रकारिता है। उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे अपनी लेखनी के जरिए गरीब, असहाय और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के संरक्षक एवं एसपी ऑटोव्हील्स के निदेशक अखिलेश दुबे ने कहा कि संगठन पत्रकारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि सभी सदस्यों का बीमा कराया गया है, जिसका समय-समय पर नवीनीकरण भी किया जाता है, ताकि पत्रकारों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

इस अवसर पर बस्ती जनपद के हरैया क्षेत्र के सकरदहा निवासी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रखर शुक्ला को संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया, जबकि शिक्षाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार धनीश त्रिपाठी ने समापन अवसर पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनार्दन पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ. एसके सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, उमेश कुमार दूबे, रुबल कमलापुरी, सूर्य नारायण उपाध्याय, संतोष कुमार उपाध्याय, हाफिज जावेद, प्रशांत कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages