<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 22, 2026

जिले में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, तीन मंडलों में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए वर्ग


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत जनपद बस्ती के तीन मंडलों—बनकटी, साउँघाट एवं दुबौलिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। प्रत्येक प्रशिक्षण वर्ग कुल 7 सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दक्षता एवं वैचारिक मजबूती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की विचारधारा, सामाजिक दायित्वों तथा आधुनिक युग में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म, नमो ऐप, सरल ऐप एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे कार्यकर्ता समय के अनुरूप स्वयं को सक्षम बना सकें।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने प्रशिक्षण वर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति से कार्यकर्ताओं को परिचित कराना तथा उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि करना इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता निर्माण की आधारशिला हैं और संगठन में सक्रियता एवं समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और इन वर्गों के माध्यम से उन्हें न केवल वैचारिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
जनपद बस्ती में आयोजित इन तीनों मंडलों के प्रशिक्षण वर्गों के सफल आयोजन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है, जो आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages