<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 25, 2026

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा एजेंडा बिंदुओं के साथ स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण तथा कुपोषण की स्थिति की निरंतर समीक्षा करने पर जोर दिया। साथ ही पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना के प्रभावी संचालन, संस्थागत प्रसव, आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली, आभा आईडी, आशाओं के भुगतान आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आशा एवं एएनएम के कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें और योजनाओं की सतर्क मॉनिटरिंग करें।

उन्होंने जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण सीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही अस्पतालों में मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, व्हीलचेयर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर बल दिया।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत भुगतान, संस्थागत प्रसव के आंकड़े, ओपीडी/आईपीडी में मरीजों की संख्या एवं दवा वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिला क्षय रोग कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण, रेबीज टीकाकरण, स्नेक बाइट वैक्सीन की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं दवाओं की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया, विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि, एमओआईसी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages