<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 25, 2026

30 मार्च को बस्ती मंडल में पेंशन अदालत, पेंशनरों की समस्याओं का होगा समाधान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल ने जानकारी दी है कि बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए मंडलायुक्त, बस्ती की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन 30 मार्च 2026 को अपराह्न 4 बजे मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बस्ती मंडल के समस्त राजकीय कार्यालयों से सेवानिवृत्त समूह ‘ख’ तक के राजपत्रित अधिकारी, अन्य शासकीय सेवक एवं उनके आश्रित, जिन्हें सेवानिवृत्ति संबंधी देयों में किसी प्रकार की समस्या है, वे निर्धारित प्रारूप पर अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह प्रारूप अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, बस्ती मंडल कार्यालय अथवा मंडल के किसी भी कोषागार से प्राप्त किया जा सकता है।

इच्छुक पेंशनर 28 मार्च 2026 तक अपना प्रत्यावेदन संयोजक पेंशन अदालत/अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, बस्ती मंडल, शास्त्री चौक स्थित कार्यालय में जमा कर दें। साथ ही प्रत्यावेदन की एक प्रति संबंधित कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष को भी प्रेषित करना अनिवार्य होगा, ताकि मामलों के निस्तारण हेतु आवश्यक आख्या समय से प्राप्त हो सके।

पेंशन अदालत में केवल राजकीय सेवकों के पेंशन, पारिवारिक पेंशन, उपदान, राशिकरण एवं अन्य सेवानिवृत्ति देयों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा। नगर निगम, जिला परिषद, जल निगम आदि से सेवानिवृत्त कर्मियों के मामलों पर इस अदालत में विचार नहीं किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 1 दिसंबर 2011 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरणों पर भी इस अदालत में विचार नहीं किया जाएगा, क्योंकि वे मंडलायुक्त गोरखपुर के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages