<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 24, 2026

ट्रेन में बिछुड़ी मां को जीआरपी ने बेटे से मिलाया


बस्ती। जीआरपी ने ट्रेन में बिछुड़ी एक महिला को उसके बेटे से मिला कर सराहनीय कार्य किया है। इस मानवीय कार्य की यात्रियों और आमजन ने प्रशंसा किया।
हरियाणा के जिला व तहसील नूह के गांव सगड़ा निवासी सहजाद पुत्र रमजान अपनी मां नसीमा को इलाज के लिए ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली से मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। यात्रा के दौरान मनकापुर के आसपास वह सो गए। नींद खुलने पर मुंडेरवा स्टेशन के पास देखा कि उनकी मां सीट पर नहीं थीं। घबराए सहजाद पहले खलीलाबाद में उतरे, फिर वापस बस्ती स्टेशन पहुंचकर जीआरपी से मदद मांगी। थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। फुटेज में महिला प्लेटफार्म संख्या तीन से उतरकर उत्तर दिशा की ओर जाती दिखाई दी। इसके बाद टीम ने तत्काल तलाश शुरू की। पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज में जानकारी मिली कि महिला हड़िया ओवरब्रिज की ओर गई है। सूचना के आधार पर सघन तलाश के बाद टीम ने नसीमा को सकुशल महिला को महिला आरक्षी की निगरानी में जीआरपी थाने लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उनके बेटे के संरक्षण में सौंप दिया। जीआरपी के इस संवेदनशील और त्वरित कार्य से परिजन बेहद भावुक हो गए और पुलिस टीम की प्रशंसा किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages