<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 24, 2026

भटनी-औंड़िहार दोहरीकरण परियोजना में बड़ी प्रगति, 89 किमी ट्रैक कमीशंड

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा आधारभूत संरचना के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए भटनी-औंड़िहार रेलखंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। 117 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट को लगभग 1177.96 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जा रहा है, जिसमें अब तक 89 किमी रेलखंड का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

इसी क्रम में पिवकोल-लार रोड खंड (14.53 किमी) का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है। इस नव विकसित रेलखंड का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल द्वारा 25 मार्च 2026 को किया जाएगा, जिसके दौरान स्पीड ट्रायल भी प्रस्तावित है। रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निरीक्षण और ट्रायल के दौरान रेल लाइन के आसपास न जाएं और न ही मवेशियों को वहां जाने दें।

परियोजना के अंतर्गत कीड़िहरापुर-इंदारा, सदात-औंड़िहार, भटनी-पिवकोल, बेलथरा रोड-कीड़िहरापुर, दुल्लहपुर-सादात तथा मऊ-दुल्लहपुर जैसे महत्वपूर्ण खंडों का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब अंतिम चरण में सलेमपुर-बेलथरा रोड खंड (13 किमी) का कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिसमें घाघरा नदी पर तुर्तीपार रेल पुल का निर्माण भी शामिल है।

इस दोहरीकरण परियोजना के पूर्ण होने के बाद गोरखपुर से वाराणसी और प्रयागराज तक की रेल लाइन पूरी तरह दोहरीकृत हो जाएगी। इससे ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी, क्रॉसिंग के दौरान होने वाली देरी कम होगी और यात्रा समय में भी कमी आएगी। साथ ही, क्षेत्र में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को नई गति मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages