<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 22, 2026

मानक-विरुद्ध टोल वसूली के विरोध में ट्रक चालकों ने सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव सौंपा ज्ञापन


बस्ती। ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चालकों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव को ज्ञापन सौंपकर मानक-विरुद्ध टोल वसूली बंद कराने की मांग की।
ज्ञापन लेने के बाद विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि उन्होंने इस समस्या को पहले भी विधानसभा में उठाया था, जिसके बाद अवैध वसूली पर रोक लगी थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह पुनः जिलाधिकारी से मिलकर इस मुद्दे का समाधान कराएंगे। आवश्यकता पड़ने पर ट्रक एसोसिएशन के साथ मिलकर लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन भी किया जाएगा।
ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं अन्य सक्षम अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस और न्यायसंगत समाधान नहीं निकला है। उन्होंने मांग की कि मड़वानगर टोल प्लाजा को पूर्व की तरह टोल-मुक्त किया जाए, अन्यथा एसोसिएशन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छोटू गुप्ता, अनुरोध सिंह, दीपक सिंह, आदित्य कुमार, अवधेश कुमार, मोतीराम चौधरी, सुमित चौधरी और हीरालाल चौधरी सहित कई चालक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages