बस्ती। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के सशक्त विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोहरौली तिलकपुर गांव में श्रीश्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के नये भवन का शिलान्यास विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को जागरूक और सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांवों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की मांग है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और इसके समुचित विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और यह विद्यालय उसी दिशा में एक ठोस कदम है।
निदेशक डॉ. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर रहेगा और जल्द ही यह भवन पूरी तरह तैयार होकर विद्यार्थियों के लिए समर्पित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने किया। इस अवसर पर राम सुरेश चौधरी, ई. रघुनाथ पटेल, डॉ. सी.एम. पटेल, चन्द्रशेखर वर्मा, राम प्रसाद चौधरी, ई. चन्द्रशेखर, विजय प्रकाश चौधरी, डॉ. वीरेन्द्र यादव, आलोक त्रिपाठी, राम पूरन चौधरी, अखिल यादव, घनश्याम यादव, अफजल हुसैन अफजल, जगनरायन वर्मा, शिव प्रसाद चौधरी, वीरेन्द्र वर्मा, अमरेश चौधरी, विशाल गुप्ता, शंकर यादव, अर्जुन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment