<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 22, 2026

लेन-देन विवाद में आरोप-प्रत्यारोप, पंकज सिंह ने जांच और सुरक्षा की लगाई गुहार


बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर निवासी पंकज सिंह ने अपने ऊपर लगाए जा रहे रंगदारी के आरोपों को निराधार बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन पर मनमाने ढंग से आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि सच्चाई सामने लाने के लिए राजेश शुक्ला उर्फ बबलू को पिछले 20 वर्षों की रॉयल्टी और खनन कार्य का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए।
पंकज सिंह ने कहा कि आरोप लगाने से पहले राजेश शुक्ला को स्वयं अपने कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि वे अपराधी थे तो उनके साथ लंबे समय तक काम क्यों किया गया और जमीन खरीद के समय उन्हें गवाह क्यों बनाया गया।
ज्ञात हो कि पंकज सिंह ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) और पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र भेजकर आर.के. कंस्ट्रक्शन कंपनी में लेनदेन के विवाद और धमकी दिए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने बताया कि वे गिट्टी, मोरंग और मिट्टी सप्लाई का कार्य करते हैं और वर्ष 2023 से राजेश शुक्ला के साथ उनका व्यावसायिक संबंध रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि 11 जून 2025 को उन्होंने अपनी पत्नी के खाते से 2 लाख रुपये और अपने खाते से 25 हजार रुपये आर.के. कंस्ट्रक्शन के खाते में निवेश किए थे। साझेदारी में उन्हें 15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और कुल मिलाकर उनका करीब 8 लाख रुपये बनता है। आरोप है कि राजेश शुक्ला ने अब तक केवल लगभग 1.5 लाख रुपये ही लौटाए हैं, जबकि शेष 6.5 लाख रुपये नहीं दिए गए।
पंकज सिंह का कहना है कि पैसे की मांग करने पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उन पर झूठा रंगदारी का आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने राजेश शुक्ला पर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का आरोप लगाया है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले में मुकदमा दर्ज कराकर उनकी धनराशि वापस कराई जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं, शिकायत के बाद अब राजेश शुक्ला द्वारा पंकज सिंह को अपराधी बताया जा रहा है, जिसे उन्होंने पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages