वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उपकरणों के साथ वाहन को भी सीज कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चन्द के नेतृत्व में प्रभारी चौकी बड़ेबन उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पिण्डारी अस्पताल के सामने बड़ेबन क्षेत्र में छापेमारी की। मौके पर रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से मासपेट 4के मशीन 01, 500 वाट की मशीन 02, जनरेटर 02, साउंड बॉक्स 06, मूविंग लाइट 04, ट्वीटर 02, मार्किंग लाइट 06 तथा मिक्सर मशीन 01 को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही डीजे में प्रयुक्त वाहन संख्या यूपी 58 एटी 1987 को भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
इस मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 109/2026 धारा 270, 293 बीएनएस व धारा 5/6 ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत डीजे संचालक संतराम यादव पुत्र रामशब्द यादव निवासी गोपियापार थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती (उम्र 38 वर्ष) तथा डीजे मालिक विवेक चन्द वर्मा पुत्र कृष्ण बिहारी निवासी गावगोडिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments:
Post a Comment