<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 7, 2026

दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप शुरू


बस्ती। जिला खो-खो संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय पांचवा जिला स्तरीय खो-खो चौंपियनशिप आर.पी. साइंस एकेडमी भुवनपुर निकट बक्सर के प्रांगण में शनिवार को शुरू हुआ। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक मोहम्मद शहजाद और विशिष्ट अतिथि जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक  प्रभाकर रंजन ओझा ने किया। जिला खो-खो संघ के सचिव राम सिंह, विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार पाण्डेय और प्रधानाचार्य अविनाश प्रजापति के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि मौजूदा समय में बच्चों की रुचि खेलों में घट रही है। मोबाइल का बढ़ता चलन इसके पीछे बड़ी वजह है। खेल केवल मनोरंजन का मुद्दा नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा विषय है। गली-मोहल्लों के खेल भारतीय समाज की सामुदायिक संस्कृति का अहम हिस्सा रहे हैं, जो अब कमजोर पड़ते जा रहे हैं। आउटडोर खेलों की कमी से बच्चों की शारीरिक सक्रियता घट रही है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलना बहुत जरूरी है। उद्घाटन मैच बीआरएस एकेडमी गढ़हा गौतम और आर. पी. साइंस एकेडमी भुवनपुर के बीच खेला गया जिसमें बीआरएस एकेडमी विजेता रही। सीनियर बालिका संवर्ग में जेआरसी और पी.एस. स्पोर्ट्स के बीच खेले गए मैच में पी.एस. स्पोर्ट्स विजेता रहा। सब जूनियर बालिका संवर्ग का मैच कंपोजिट विद्यालय निपानिया और डीआरसी हसीनाबाद के बीच हुआ जिसमें निपानिया की टीम विजेता रही। रविवार को खिलाड़ियों और विजेता टीम को पुरस्कृत करके खेल का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से भावेश पाण्डेय, अखिलेश सिंह, महंत राम वर्मा, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, जयराम वर्मा, रणधीर सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, कृष्ण गोपाल आदि  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages