<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 7, 2026

जिज्ञासा आधारित विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिक भ्रमण जरूरी - विजय आनन्द


बस्ती। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत शनिवार को हर्रैया और दुबौलिया ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों के कुल 200 बच्चों और ... शिक्षकों के शैक्षिक भ्रमण की बस को खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनन्द ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जिसके अन्तर्गत बच्चों और शिक्षकों द्वारा संतकबीरनगर और गोरखपुर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया गया। बच्चों ने शिक्षकों के साथ मगहर स्थित संतकबीर परिनिर्वाण स्थली, गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान, गोरखनाथ मन्दिर का भ्रमण किया। इन सभी स्थलों के बारे में शिक्षकों के द्वारा बच्चों को विस्तृत ढंग से बताया गया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चे काफी उत्साहित दिखे। बच्चों को टीशर्ट, टोपी, जूट बैग, जलपान, लंच, फल, स्टेनरी, चिप्स, चॉकलेट आदि वितरित किया गया। बीईओ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल बच्चों को शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है, बल्कि उनमें भारतीय इतिहास, संस्कृति और धरोहरों के प्रति जागरूक और गर्व की भावना विकसित करना भी है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित विज्ञान को बढ़ावा देने व उन्हें प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शैक्षिक भ्रमण कराया गया। कहा कि जब विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर जाते हैं तो वे अपनी आंखों से प्रत्यक्ष रूप में देखकर किसी भी विषयवस्तु का वर्णन करने में सक्षम हो जाते हैं।
शैक्षिक भ्रमण में मुख्य रूप से एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, रवीश कुमार मिश्र, ओंकार नाथ, अखण्ड प्रताप नारायण सिंह, मनीष कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, अनिल कुमार ठाकरे, राम प्रताप, ओम प्रकाश, राम तौल शर्मा, मनोज उपाध्याय, कुलदीप सिंह, प्रभात रंजन वर्मा, दिवाकर रंजन ओझा, डॉ श्री नारायन मिश्र, बृजेश ओझा, कालिंदी पाण्डेय, संजय कुमार, मनोज यादव, अमरचंद वर्मा, सुरेंद्र यादव, अर्जुन, ठाकुर प्रसाद, राघवेंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार, सुशील रत्न, विनय, संदीप सोनी, राकेश, जमुना आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages