<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 7, 2026

आज जंतर-मंतर रवाना होंगे रोडवेज के 50 पेंशनर


बस्ती। न्यूनतम पेंशन बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर देशभर के पेंशनर 9 मार्च से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन करेंगे। जिसमें शामिल होने के लिए बस्ती बस डिपो के 50 पेंशनर रविवार को रवाना होंगे। यह जानकारी देते हुए रोडवेज पेंशनर संघ के मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह निर्णय ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में लिया गया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक रावत के नेतृत्व में पेंशनरों द्वारा पिछले आठ वर्षों से अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान 9, 10 और 11 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर के पेंशनर प्रदर्शन करेंगे। बताया कि न्यूनतम पेंशन 7 हजार 500 रुपये प्रतिमाह और महंगाई भत्ता देना, पेंशनर दंपति को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करना, सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर 2022 के निर्णय के अनुसार सभी को समान रूप से उच्च पेंशन का लाभ देना और ईपीएस-95 योजना से वंचित नए पेंशनरों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages