<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 7, 2026

हर्रैया तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 58 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हर्रैया तहसील सभागार में जिलाधिकारी के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह भी उपस्थित रहीं।

उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी फरियादी अपनी समस्या के समाधान की अपेक्षा से ही सरकारी कार्यालयों में आता है, इसलिए जनता की समस्याओं का समाधान करना सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है, संबंधित विभागों के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही जन-शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 58 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 19, पुलिस विभाग से 14, विद्युत विभाग से 7, विकास विभाग से 13 तथा अन्य विभागों से 5 प्रार्थना पत्र शामिल रहे।

इस अवसर पर डीएफओ डॉ. शिरीन, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, एलडीएम आर.एन. मौर्या, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages