<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 17, 2026

बस्ती में शिक्षकों का संगठित प्रयास : टीईटी अनिवार्यता हटाने की मांग जारी


बस्ती। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों ने टीईटी (टैचिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर लगातार पाती भेजने का अभियान जारी रखा।
उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि परशुरामपुर, गौर, कप्तानगंज और रूधौली ब्लॉकों में शिक्षकों से हस्ताक्षर लेकर पाती संबंधित अधिकारियों को डाक और ईमेल के माध्यम से भेजी गई। शिक्षक आगामी 13 अप्रैल को जनपद स्तर पर मशाल जुलूस और 3 मई को लखनऊ में होने वाली महारैली में भी भाग लेंगे।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आन्दोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने का ठोस निर्णय नहीं लेती। पाती अभियान में सतीश शंकर शुक्ला, राजीव पाण्डेय, प्रकाश चन्द्र शुक्ल सहित अनेक शिक्षक सक्रिय रूप से शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages