<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 17, 2026

सेंट बेसिल स्कूल में बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन, अधिवक्ता ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र


बस्ती। अधिवक्ता धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया ने सेंट बेसिल स्कूल, खीरीघाट, भटोलवा में बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन को लेकर जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने कहा कि स्कूल में अध्ययनरत बच्चों और नए एडमिशन के छात्रों के साथ विद्यालय प्रबंधन द्वारा अनुचित व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न, अनियमित शुल्क वसूली और आवश्यक शैक्षणिक व मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
अधिवक्ता ने चेतावनी दी कि इन परिस्थितियों के कारण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और छात्रों के उत्पीड़न को रोका जाए।

No comments:

Post a Comment

Pages