वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना गौर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत कार्रवाई करते हुए महिलाओं व लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में कस्बा गौर क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे की गई।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक आने-जाने वाली महिलाओं व लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आदर्श पुत्र हलधर वर्मा (उम्र 24 वर्ष) निवासी परसौनी थाना सोनहा तथा अजय यादव पुत्र कृष्णा यादव (उम्र 25 वर्ष) निवासी रामनगर थाना सोनहा जनपद बस्ती शामिल हैं।
इस संबंध में थाना गौर पर मु०अ०सं० 49/2026 के तहत धारा 294 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment