<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 31, 2026

980 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। थाना हर्रैया पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 980 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 मार्च 2026 की देर रात थाना क्षेत्र के मुर्दहवा पुल के पास की गई।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले अभियुक्त नितेश साहू उर्फ रोहित साहू (उम्र लगभग 22 वर्ष) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 980 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही उसके पास से बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना हर्रैया में मु०अ०सं० 78/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages