<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 31, 2026

गर्डर लांचिंग कार्य के चलते 12 अप्रैल को ट्रेनों का संचालन प्रभावित, आनन्दनगर तक सीमित रहेंगी सेवाएं

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ मंडल के गोरखपुर–आनन्दनगर–नौतनवा रेल खंड पर स्थित लक्ष्मीपुर एवं कैम्पियरगंज स्टेशनों पर पैदल उपरिगामी पुल (FOB) के निर्माण हेतु गर्डर लांचिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए यातायात एवं पावर ब्लॉक दिए जाने के कारण 12 अप्रैल 2026 को गाड़ियों के संचालन में बदलाव किया जाएगा।

इस क्रम में बढ़नी से 12 अप्रैल 2026 को चलने वाली 55076 बढ़नी–नकहा जंगल सवारी गाड़ी अब नकहा जंगल तक न जाकर आनन्दनगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी और आनन्दनगर से नकहा जंगल के मध्य निरस्त रहेगी। वहीं नकहा जंगल से 12 अप्रैल 2026 को चलने वाली 55071 नकहा जंगल–नौतनवा सवारी गाड़ी नकहा जंगल के स्थान पर आनन्दनगर स्टेशन से चलाई जाएगी तथा नकहा जंगल से आनन्दनगर के बीच यह गाड़ी निरस्त रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित गाड़ियों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages