वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। यूनीक साइंस एकेडमी, रौता बस्ती में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को अंकपत्र वितरण के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने सुंदर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय द्वारा प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के साथ-साथ स्वच्छता, अधिकतम उपस्थिति एवं अच्छे व्यवहार के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ओलंपियाड में गणित विषय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंशिका वरनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया।
विभिन्न विषयों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले अनेक छात्र-छात्राओं को डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सीनियर इंचार्ज शालिनी श्रीवास्तव द्वारा अंकपत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।
अधिकतम उपस्थिति, स्वच्छता एवं उत्कृष्ट व्यवहार के लिए भी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टाफ—शोभा पांडेय, अंकित पांडेय, श्वेता उपाध्याय, अमरदीप, शाहबाज, बिंदुसार सिंह, मानसी सिंह, अंशू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों के उत्साह और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

No comments:
Post a Comment