वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05096/05095 मऊ–कोलकाता–मऊ विशेष गाड़ी का संचालन घोषित किया गया है। यह विशेष ट्रेन मऊ से 08 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा कोलकाता से 09 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को कुल 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
निर्धारित समय के अनुसार 05096 मऊ–कोलकाता विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से 13:30 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा, सीवान, एकमा, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, जमुई होते हुए दूसरे दिन झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल व नैहाटी के रास्ते कोलकाता 08:50 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05095 कोलकाता–मऊ विशेष गाड़ी प्रत्येक वृहस्पतिवार को कोलकाता से 13:20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, बरौनी होते हुए अगले दिन शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, दिघवारा, छपरा, एकमा, सीवान, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, सलेमपुर एवं बेलथरा रोड के रास्ते मऊ जंक्शन 07:45 बजे पहुंचेगी।
इस विशेष गाड़ी में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसएलआरडी के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 5, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच शामिल रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment