<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 15, 2026

चित्रांश क्लब महिला विंग के शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक कार्यो को गति देने पर जोर


बस्ती। रविवार को चित्रांश क्लब महिला विंग का शपथ ग्रहण समारोह जिलाध्यक्ष संजू श्रीवास्तव के संयोजन में प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह  ने  2026 के पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। उन्होने  मानस सेवा को सर्वोच्च बताते हुये जाति धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजू श्रीवास्तव, संयोजक लक्ष्मी अरोरा, महामंत्री संज्ञा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रागिनी गुप्ता, वरिष्ठ  उपाध्यक्ष सविता श्रीवास्तव, सुमन, उपाध्यक्ष प्रिया गुप्ता, संगठन मंत्री गुंजन गुप्ता, सूचना मंत्री सीमा गुप्ता को शपथ ग्रहण कराया गया। मुख्य अतिथि राना दिनेश प्रताप सिंह ने  कहा सामाजिक संस्थाओं में चित्रांश क्लब की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। उन्होने यह भी कहा कि समाजसेवा का क्षेत्र बहुत व्यापक है। चित्रांश क्लब को समाजसेवा का दायरा बढ़ाना होगा। जनपद को चित्रांश क्लब से काफी उम्मीदें हैं।
उन्होने कहा क्लब पदाधिकारियों को नये सत्र की शुरूआत में ही पूरे वर्ष के क्रिकलापों की रूपरेखा तय कर लेनी चाहिये और समय समय पर उन पर कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिये। उन्होने नये पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया।  चित्रांश क्लब महिला विंग की संस्थापिका रेखा चित्रगुप्त, संरक्षिका संध्या दीक्षित, प्रतिमा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव ने क्लब के क्रियाकलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि समाजसेवा का क्षेत्र बेहद चुनौतीपूर्ण है। एक सामाजिक कार्यकर्ता को परिवार से लेकर समाज तक सभी से सामंजस्य बनाकर लक्ष्य के लिये आगे बढना होता है।
शपथग्रहण समारोह को राजमाता आसिमा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, अंकुर वर्मा, डा. अर्चना, पूजा पाण्डेय,  मयंक श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, अशोक श्रीवास्तव, शेषनरायन गुप्ता, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, आदर्श कुुमार श्रीवास्तव  आदि ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि क्लब ने अपने कार्यो से पहचान बनाया है। । कार्यक्रम का संचालन अर्चना श्रीवास्तव ने किया। संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने सभी के प्रति आभार जताया।
शपथ ग्रहण समारोह मंें मुख्य रूप से  जी रहमान, अतुल चित्रगुप्त, उदयशंकर श्रीवास्तव, अजय गोपाल श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, मो. इसमाइल, किरन पाण्डेय, अपराजिता सिन्हा, नम्रता श्रीवास्तव, प्रसून, रामानन्द नन्हंें, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सुधीर सिंह बब्बू सिंह,  अष्टभुजा  श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, बीना श्रीवास्तव, मीनू श्रीवास्तव, दद्दुल श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, राजेश कैटर्स, जितेन्द्र, प्रतिभा, रीना सिंह, प्रतीक्षा श्रीवास्तव, रूमी बाधवा, प्रीती बाला श्रीवास्तव, संध्या अग्रहरि, आदित्य श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव, कविता गुप्ता, पूजा पाण्डेय, प्रज्ञा श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, विन्दू  चौधरी, अनूप कुमार चौधरी, राधा गुप्ता के साथ  चित्रांश क्लब महिला विंग कार्यकारिणी के सदस्य और बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages