<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 14, 2026

सफलता मिलने तक जारी रहेगा आन्दोलन - उदयशंकर शुक्ल


बस्ती। टेट की अनिवार्यता समाप्त किये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आवाहन पर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री (उ.प्र.), नेता प्रतिपक्ष भारत और यूपी को शिक्षकों की पाती भेजेने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने पाती भेजकर मांग किया कि टेट की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराया जाय।

यह जानकारी देेते हुये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि शनिवार को परशुरामपुर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों पर जाकर कार्यवाहक अध्यक्ष  नरेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीईटी के विरोध में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा  मांग पत्र पर  शिक्षकों से हस्ताक्षर करवाया गया। हस्ताक्षर के दौरान संगठन के समस्त पदाधिकारियों को आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय जटौलिया के शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पदाधिकारी हस्ताक्षर कराने के साथ ही आगामी 13 अप्रैल को जनपद स्तर पर मशाल जुलूस और 3 मई को लखनऊ मंें आयोजित महारैली में हिस्सा लेेने के लिये प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षकों की पाती पर हस्ताक्षर कराकर सम्बंधित को डाक और ई मेल से भेजा जा रहा है।  इसके साथ ही जनपद के अनेक अनेक हिस्सों में शिक्षकांे द्वारा पाती भेजी जा रही है। सफलता मिलने तक आन्दोलन जारी रहेगा ।
रामनगर ब्लाक में अध्यक्ष इन्द्रसेन मिश्र के नेतृत्व में पाती भेजी गई। उन्होने कहा कि जब तक समस्या का समुचित समाधान नहीं हो जाता चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन जारी रहेगा ।
इस अवसर पर संरक्षक, सतीश शंकर शुक्ला  दिनेश वर्मा कोषाध्यक्ष पंच बहादुर यादव,पावित्री मिश्रा, विवेक तिवारी, भारत राम नवनीत मालवीय, साधना तिवारी, नीतू पाण्डेय, राहुल वर्मा, ओम प्रकाश, अरविंद जायसवाल, राजेश कुमार यादव, जाकिर हुसैन, गुरु लाल वर्मा, हरिप्रसाद शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages