<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 28, 2026

बूथ मजबूत होगा तो संगठन खुद मजबूत होगा - विवेकानन्द मिश्र


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को जिले के छह मंडलों—हरदी, गनेशपुर, बस्ती नगर, बस्ती सदर, रुधौली और कुदरहा—में शुरू हो गया। पहले दिन चार सत्र आयोजित किए गए, जबकि शेष सत्र रविवार को होंगे। प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए रात्रि प्रवास अनिवार्य रखा गया है।
प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बूथ प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। हर बूथ मजबूत होगा तो संगठन अपने आप मजबूत होगा और चुनाव में सफलता मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का गहन अध्ययन करने, नए मतदाता जोड़ने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वर्ग में प्रेम सागर त्रिपाठी, यशकान्त सिंह, राम सिंगार ओझा, अष्टभुजा शुक्ल, राजेन्द्र तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, आनंद सिंह कलहंस, राजेन्द्र गौड़, दयाराम चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, दिलीप पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, प्रदीप निषाद और संजय चौधरी ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।
वक्ताओं ने पार्टी का इतिहास, विचारधारा, संगठन विस्तार, कार्यपद्धति, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से मजबूत करना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages