<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 28, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलवे क्रिकेट चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक, कप्तान उपेंद्र यादव का शानदार शतक


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। मुंबई में 23 से 31 मार्च तक आयोजित 69वीं ऑल इंडिया रेलवे क्रिकेट चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पश्चिम रेलवे, मुंबई को 90 रनों से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
मैच में पश्चिम रेलवे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 240 रन बनाए। टीम के कप्तान उपेंद्र यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा साहेब युवराज सिंह ने 51 रन, जबकि शुभम चौबे और रजत निर्वाल ने 27-27 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिम रेलवे की टीम पूर्वोत्तर रेलवे के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 40 ओवरों में 150 रन पर सिमट गई। पश्चिम रेलवे की ओर से हर्षल जाधव ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। पूर्वोत्तर रेलवे के कृतज्ञ ने 4 विकेट झटके, जबकि विराट ने 2 विकेट हासिल किए। रजत और अंकित यादव को एक-एक विकेट मिला।
गौरतलब है कि कप्तान उपेंद्र यादव रणजी ट्रॉफी में भारतीय रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और भारतीय ‘ए’ टीम व आईपीएल में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
टीम की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं नरसा के संरक्षक उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभय कुमार गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कोच रंजीत यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages